Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बढ़ती महंगाई के बीच हेमंत सरकार मध्यम वर्ग को दे रही राहत, शिक्षा में सहायता सहित पेट्रोल में सब्सिडी

Advertisement
Advertisement
Nitesh Ojha Ranchi : महंगाई आम लोगों के घरों का बजट बिगाड़ रही है. महंगाई की मार सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग के परिवारों को झेलनी पड़ रही है. गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों के अलावा कई घरेलू उत्पाद के बढ़ते दाम से मध्यम वर्ग के लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया हैं. दूसरी और मध्यम वर्ग को लक्षित कर हेमंत सोरेन सरकार अपने सीमित संसाधनों के बल पर कई योजना पर काम कर रही है.

दो योजनाएं, जिससे शिक्षा में पड़ने वाले बोझ से मिलेगी राहत

मध्यम परिवार के लोगों पर अपने घर को चलाने के साथ सबसे ज्यादा खर्च बच्चों की शिक्षा पर करनी पड़ती है. हेमंत सरकार ने शिक्षा को लेकर दो महत्वपूर्ण पहल की है. पहली, सभी वर्ग के छात्रों को विदेश जाने का मौका देना. दूसरा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना. पहला– मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार सभी वर्ग के छात्रों को उच्चतर शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका देगी और इसका पूरा खर्च उठाएगी. वर्तमान में यह सुविधा सिर्फ जनजातीय बच्चों को दी जा रही है. मरांग गोमके पारदेशीय शिक्षा योजना के तहत हाल में ही राज्य से 6 एसटी विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा गया है. अब इस योजना को सभी वर्ग के छात्रों के लिए शुरू किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pradhan-mantri-awas-yojana-rural-palamu-tops-the-state-in-completing-housing-in-the-month-of-january/">प्रधानमंत्री

आवास योजना-ग्रामीण : जनवरी माह में आवास पूर्ण कराने में पलामू राज्य में अव्वल
दूसरा– हेमंत सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लाने जा रही है. इसमें 12वीं पास करने के बाद राज्य के सभी स्थानीय युवाओं को आगे की पढ़ाई में सहयोग के लिए 4 लाख रुपये तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा. राज्य सरकार की इस पहल से मध्यम वर्ग के बच्चों को अपने आगे की पढ़ाई में काफी सहूलियत होगी.

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम परिवार पर, सब्सिडी से मिलेगी राहत

पेट्रोल की कीमतों को देख हेमंत सरकार ने सब्सिडी देने का फैसला किया है. इससे मध्यम वर्ग को काफी राहत मिल रही है. राज्य सरकार पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की छूट दे रही है. यह छूट अधिकतम 10 लीटर में यानी 250 रुपये दिया जा रहा है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को हुआ है. एक गरीब व्यक्ति घर में बाइक रखते हुए भी पेट्रोल के पैसे नहीं रहने के कारण अपनी बाइक नहीं चला पाते थे. ऐसे में सरकार पेट्रोल में 25 रुपये प्रति लीटर की छूट दे रही है. इसे भी पढ़ें-राज्यपाल">https://lagatar.in/additional-chief-secretary-to-governor-shailesh-kumar-singh-went-on-central-deputation-notification-issued/">राज्यपाल

के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही