Search

 
 
 

छात्रों के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने की घोषणा, पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाये जायेंगे

देशभर में पेपर लीक के मुद्दे पर बढ़ते विरोध-प्रदर्शन और छात्रों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है.  उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जायेगा.
 

New Delhi : देशभर में पेपर लीक के मुद्दे पर बढ़ते विरोध-प्रदर्शन और छात्रों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है.  उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जायेगा.

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि पेपर लीक से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाये जायेंगे.  इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दे दिये गये हैं.

 

पीएम मोदी ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार अहम फैसले ले रही है और यह कदम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. 

 

बता दें कि इन दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है. प्रदर्शनकारी लगातार पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई, दोषियों को कड़ी सजा और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं.  इसी बीच प्रधानमंत्री का यह ऐलान छात्रों के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही