Search

 
 
 

विरोध के बीच 70वीं BPSC की बापू परीक्षा परिसर की पुनर्परीक्षा आज

 
Patna :  70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच पटना के बापू परीक्षा परिसर की रद्द हुई परीक्षा आज फिर से होने जा रही है. यह परीक्षा पटना के 22 केंद्रों पर हो रही है. परीक्षा 12 से 2 बजे तक होगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को 11 बजे से पहले  परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया है. उन्हें अपने साथ ओरिजिनल पहचान पत्र और उसकी दो प्रतियां लाने को कहा गया है. बीपीएससी परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र के आस-पास भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है, जिसके तहत चार या अधिक लोगों का एकत्र होना वर्जित है. परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में साइबर कैफे और प्रिंटिंग की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. पटना जिला प्रशासन ने इस परीक्षा को लेकर डीएम के नेतृत्व में 24 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, 22 जोनल दंडाधिकारी और एक उड़न दस्ते की टीम तैनात की है. पटना के डीएम ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की बाधा सहन नहीं की जायेगी. यदि किसी ने परीक्षा केंद्र के पास प्रदर्शन किया या व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि आयोग ने 13 दिसंबर को राज्य के 912 परीक्षा केंद्रों पर 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया था. हालांकि, पटना के बापू परीक्षा परिसर में कुछ अनियमितताएं सामने आयी, जिसके कारण वहां की परीक्षा को रद्द करना पड़ा. आज पुनर्परीक्षा हो रही है. 2031 पदों पर आई यह  वैकेंसी आयोग के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही