Search

 
 
 

‘दृश्यम 3’ विवाद के बीच अक्षय खन्ना की ‘महाकाली’ में एंट्री, शेयर किया पोस्ट

अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर ‘दृश्यम 3’ छोड़ने को लेकर उठे विवाद के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं
 

Lagatar desk : अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर ‘दृश्यम 3’ छोड़ने को लेकर उठे विवाद के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. इन तमाम चर्चाओं के बीच एक्टर ने चुप्पी साध रखी है और अपने तमिल डेब्यू ‘महाकाली’ की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

 

 

‘महाकाली’ में शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे अक्षय

‘दृश्यम 3’ से बाहर होने के बाद अक्षय खन्ना ने अपना पूरा फोकस तमिल फिल्म ‘महाकाली’ पर कर लिया है. हाल ही में अक्षय खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से एक सेल्फी शेयर की.  शेयर किए पोस्ट के  में ‘महाकाली’ लिखा है.  फिल्म शूटिंग शुरू हो चुकी है और अक्षय खन्ना फिल्म का अहम हिस्सा हैं.

 


जिसमे  वह असुर गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं. साल 2025 में जब अक्षय का इस फिल्म से पहला लुक जारी किया गया था, तब उसने इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी थी. तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 


‘दृश्यम 3’ छोड़ने पर बढ़ा विवाद

जहां अक्षय खन्ना के पास फिल्मों की लंबी लाइन लगती दिख रही है, वहीं ‘दृश्यम 3’ से उनके अचानक बाहर होने पर इंडस्ट्री में बहस तेज हो गई है. फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक ने आरोप लगाया था कि अक्षय ने शूटिंग शुरू होने से ठीक एक दिन पहले फिल्म छोड़ दी थी.

 

निर्माता ने लगाए आरोप

कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में दावा किया था कि ‘धुरंधर’ की सफलता अक्षय खन्ना के सिर चढ़ गई है. उन्होंने एक्टर को लीगल नोटिस भेजने की बात भी कही थी. साथ ही यह भी कहा कि ‘सेक्शन 375’ और ‘दृश्यम 2’ ने अक्षय खन्ना के करियर को दोबारा मजबूत किया था. हालांकि, इन सभी आरोपों पर अक्षय खन्ना की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही