Ranchi : झारखंड के गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम विधायक डॉ सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद सूबे में सियासी हलचल तेज हो गयी है. राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ाया जा सकता है. यह भी चर्चा है कि कल्पना सोरेन को झारखंड का अगला सीएम बनाया जा सकता है. इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जब बदलाव की बात होगी, तब वो अपनी बात रखेंगे. कहा कि बदलाव की बात होने पर वो बतायेंगे कि क्या और कैसे करना है. कहा कि नेतृत्व को जो भी फीडबैक देना होगा वो देंगे. नेतृत्व जो निर्णय लेगा, उससे अवगत कराया जायेगा. इसके बाद गठबंधन में सारी चीजें तय होंगी.
सियासी हलचल के बीच राजेश ठाकुर का बयान, बदलाव की बात होगी, तब वो अपनी बात रखेंगे
Last Updated: Jan 02, 2024 12:00 AM (IST)