Search

 
 
 

महाकुंभ में भगदड़ के बीच CM योगी की श्रद्धालुओं से अपील, जिस घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, अफवाहों पर ध्यान न दें

 
Prayagraj : प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और मची भगदड़ के बीच उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने अपील करते हुए श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. सीएम योगी ने इस क्रम में कहा कि मां गंगा के हर घाट को स्नान के लिए व्यवस्थित किया गया है, इसलिए श्रद्धालु जिस घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें. संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. योगी आदित्यनाथ ने कहा, सरकार और प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध किये गये हैं, ताकि स्नान का यह पावन अवसर सुगम और सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके. प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे प्रशासन का सहयोग करें और स्नान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद करें.

प्रयागराज कुंभ में अचानक भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत  

बता दें कि मौनी अमावस्या से पहले मंगलवार की देर रात प्रयागराज के कुंभ में अचानक भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए हैं. घायलों को प्रयागराज के मोती लाल नेहरू अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना के बाद अमृत स्नान को पहले रद्द कर दिया गया था. बाद में अखाड़ों की तरफ से बताया गया कि सिर्फ सुबह का स्नान रद्द किया गया है. Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही