Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नौकरी से हटाने के विवाद में अंचलाधिकारी को अमीन ने दी गोली मारने की धमकी

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित नामकुम अंचल में अंचलाधिकारी (सीओ) कमल किशोर सिंह को अमीन ने गोली मारने की धमकी दी. दरअसल, अंचल अधिकारी ने अमीन को हटाने के लिए अनुशंसा किया था. धमकी देने वाले अमीन का नाम सैयद अली है.
Advertisement
Advertisement
LAGATAR NEWS

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित नामकुम अंचल में अंचलाधिकारी (सीओ) कमल किशोर सिंह को अमीन ने गोली मारने की धमकी दी. दरअसल, अंचल अधिकारी ने अमीन को हटाने के लिए अनुशंसा किया था. धमकी देने वाले अमीन का नाम सैयद अली है. 

बताया जाता है कि सीओ द्वारा हटाने की अनुशंसा करने की जानकारी अमीन सैयद अली को मिली तो वह अंचल अधिकारी के कक्ष में घुसा और उनसे कहा कि यदि हमारी नौकरी पर आफत आई तो आपको मैं गोली मार दूंगा. इस धमकी के बाद अंचल कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया. तुरंत मामले की जानकारी नामकुम थाने की पुलिस को दी गई.

मामले की जानकारी मिलने के बाद नामकुम थाना की पुलिस अंचल कार्यालय पहुंची. पुलिस ने अमीन को थाना लाया. थाना में पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया है. 

नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अमीन ने नौकरी खत्म होने के डर से अंचलाधिकारी को गोली मारने की धमकी दी थी. हालांकि उससे पूछताछ की गई तो वह अपनी बातों से मुकर गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अंचलाधिकारी ने अमीन को हटाने के लिए अनुशंसा किया, जिसके बाद यह घटना हुई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही