Search

 
 
 

अमित अग्रवाल को जाना है बांग्लादेश, कोर्ट से मांगा पासपोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट में दर्ज पीआईएल मैनेज करने के लिए कैश के लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी अमित अग्रवाल ने रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में याचिका दायर की है.
 

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट में दर्ज पीआईएल मैनेज करने के लिए कैश के लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी अमित अग्रवाल ने रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में याचिका दायर की है.

 

उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर कर अपना पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह किया है. अमित अग्रवाल ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें व्यावसायिक कारणों से 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक बांग्लादेश की यात्रा करनी है, इसलिए उन्हें उनका पासपोर्ट दिया जाए. 

 

अमित अग्रवाल की पासपोर्ट रिलीज को लेकर दायर याचिका पर रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब कोर्ट इस मामले में 4 अक्टूबर को सुनवाई करेगा.

 

बता दें कि अमित अग्रवाल को पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है. पीआईएल मैनेज करने से जुड़े केस में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यह शर्त रखी थी कि उन्हें अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा करना होगा, जिसके बाद उन्होंने अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा किया है. अमित अग्रवाल रांची में सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े केस में भी आरोपी हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही