Search

 
 
 

दर्जन भर IAS,IPS के संपर्क में थे अमित अग्रवाल, सीडीआर जांच में हुआ खुलासा

 
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में पता चला है कि झारखंड के एक दर्जन से अधिक आईएएस और आईपीएस कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल के साथ फोन पर नियमित संपर्क में थे. अमित अग्रवाल द्वारा लोगों से संपर्क करने के लिए इस्तेमाल किये गए चार मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच में यह खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, ED ने पिछले साल से अमित अग्रवाल के सीडीआर पर नजर रखनी शुरू कर दी थी. सीडीआर से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ नंबरों के साथ">http://lagatar.in">

लगातार
और लंबी बातचीत होने की पुष्टि हुई है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-08-oct-2022-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।8 OCT।।सात दिनों की ED रिमांड पर अमित।।मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध।।मारा गया आदमखोर बाघ।।सावरकर पर राहुल का आरोप।।शाह को याद आये सैकिया।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

कई अधिकारी उनसे मिलने आते थे

अमित अग्रवाल झारखंड में वर्तमान यूपीए सरकार के करीबी माने जाते हैं, और कहा जाता है कि उनके रांची आगमन के दौरान कई अधिकारी उनसे मिलने आते थे. हालांकि, सीडीआर जांच के बाद ED के अगले कदम का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगा कि क्या एजेंसी उन अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ करेगी. अमित अग्रवाल के साथ उनकी निकटता के कारण क्या हैं. अमित अग्रवाल के बारे में ED को संदेह है कि प्रेम प्रकाश की तरह उसने नौकरशाहों में अपने दबदबे का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग करने के लिए किया है.

झारखंड और बंगाल के चार आईपीएस ईडी जांच के दायरे में

ED की जांच में खुलासा हुआ है कि झारखंड के दो वरिष्ठ पुलिस अफसर और बंगाल पुलिस के दो अधिकारी समेत कई लोग अग्रवाल को कथित रूप से लाभ पहुंचाने में लगे थे. ईडी इसकी जांच कर रही है. गौरतलब है कि ईडी ने अमित अग्रवाल को शुक्रवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया था. अग्रवाल को मेडिकल जांच के बाद शनुवार को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने उन्हें सात दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-odi-match-dc-ssp-briefing-with-deputed-magistrate-said-work-together-with-jsca/">रांची

वनडे मैच : डीसी-एसएसपी ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ की ब्रीफिंग, कहा- ‘जेएससीए के साथ मिलकर करें काम’
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही