Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेल में बंद सुजीत सिन्हा के कहने पर अमित मांगता है रंगदारी, अपराधी मयंक सिंह और अमन साहू का लेता है नाम

Advertisement
Advertisement
Ranchi: धनबाद जेल में बंद अपराधी सुजीत सिन्हा के कहने पर अमित कुमार मयंक सिंह और अमन साहू का नाम लेकर रंगदारी मांगता था. एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गढ़वा जिले के भवनाथपुर के रहने वाला अमित कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त व्हाट्सएप नंबर का सिम और मोबाइल बरामद किया है.

अभिषेक पंडित करता है सुजीत सिन्हा के लिए रंगदारी मांगने का काम

गिरफ्तार अपराधी अमित कुमार ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि सुजीत सिन्हा गिरोह का अभिषेक पंडित जो बांदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, और सुजीत सिन्हा के संपर्क में रहते हुए इस तरह का रंगदारी मांगने का काम करता है. सुजीत सिन्हा के द्वारा अमित कुमार को मयंक सिंह और अमन साहू गिरोह का नाम लेकर रंगदारी वसूलने का काम कराया जाता है.

जमीन कारोबारी और बिल्डर से मांगी गई थी रंगदारी

जमीन कारोबारी नागेंद्र सिंह से दो करोड़ की रंगदारी मयंक सिंह के नाम पर बीते पांच अक्टूबर को मांगी गई थी. इसे लेकर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. नागेंद्र सिंह जमीन की खरीद बिक्री का काम करते हैं. जमीन कारोबारी नागेंद्र सिंह के मोबाइल पर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी. रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गई थी. इससे पहले बीते 23 सितंबर को जेल में बंद अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने भाजपा नेता सह बिल्डर रमेश सिंह से टेलीग्राम मैसेंजर पर दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-vijay-mahato-says-he-is-not-angry-with-bjp/">भाजपा

नेता विजय महतो ने थामा झामुमो का दामन, पर कहा-भाजपा से नाराजगी नहीं
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही