Search

ममता देवी के देवर अमित महतो ने कांग्रेस टिकट के लिए पेश की दावेदारी

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की तारीख के ऐलान होने के बाद रामगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हदै. कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने की चाहत रखने वालों की सक्रियता बढ़ती जा रही है. एक तरफ पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो टिकट लेने की होड़ पर खड़े हैं तो दूसरी तरफ गुरुवार को पूर्व विधायक ममता देवी के देवर अमित महतो ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सामने अपनी दावेदारी पेश की. साथ ही अमित महतो ने प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सहित विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को भी अपनी दावेदारी को लेकर आवेदन दिया. इसे भी पढ़ें: सीएम">https://lagatar.in/cm-reviews-law-and-order-police-treated-people-with-problems-in-a-friendly-manner/">सीएम

ने की लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षाः“समस्या लेकर पहुंचे लोगों से आत्मीयता से पेश आये पुलिस”

चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को हरा सकता हूं- अमित महतो

टिकट हासिल करने के लिए भेजे गए पत्र में अमित महतो ने लिखा है कि 2019 में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक ममता देवी और हजारों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी. मैंने कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं को विश्वास दिलाया था कि अगर ममता देवी को कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो मैं अपने सभी समर्थकों के साथ ममता देवी को विधायक बनाने का कार्य करूंगा. अमित ने लिखा है कि गोला, दुलमी और रामगढ़ प्रखंड में मेरी राजनीतिक जमीन रही है. मेरे ही बदौलत 2019 में ममता देवी के पक्ष में माहौल बना और कांग्रेस पार्टी जीती थी. सभी समर्थकों का मानना है कि मौजूदा समय में चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को केवल मैं ही एकमात्र व्यक्ति हूं जो उन्हें हरा सकता हूं. इसे भी पढ़ें: पिठोरिया">https://lagatar.in/pithoria-police-destroyed-poppy-cultivation-in-4-acres/">पिठोरिया

पुलिस ने  4 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ddd-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कांग्रेस को फिर जीत दिला सकता हूं- अमित महतो

अमित महतो ने दावा किया कि मेरे परिवार में मेरे अलावा और कोई भी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधि में नहीं रहा है. मैं कई सामाजिक संगठनों, कुडमी विकास मंच रामगढ़ जिला अध्यक्ष के रूप में लगातार कई वर्षों से कार्य कर चुका हूं. मैं लगातार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम भी किया है .अमित ने सर्वे कराकर विधानसभा में अपनी दावेदारी पेश की है और कहा कि अगर पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो रामगढ़ विधानसभा से कांग्रेस को जीत दिला दूंगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp