Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा से भाजपा के अमित मंडल व महगामा से कांग्रेस की दीपिका पांडेय ने भरा पर्चा

Godda : गोड्डा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधायक अमित मंडल व महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दीपिका पाण्डेय सिंह ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. गोड्डा सीट से निर्दलीय ज्ञानेश्वर झा ने भी पर्चा दाखिल किया है. वहीं, गोड्डा जिले की पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से अब तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है. तीसरे दिन गुरुवार को 8 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा, जिसमें पोड़ैयाहाट सीट के लिए निर्दलीय मुकेश टुडू व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रामचन्द्र हेंब्रम शामिल हैं. गोड्डा सीट के लिए तीन लोगों ने नामांन फॉर्म खरीदा. इनमें हेमकांत ठाकुर, मोहम्मद इदरीश (दोनों निर्दलीय) व आजाद समाज पार्टी के रंजीत कुमार शामिल हैं. महगामा विधानसभा के लिए भी तीन लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा, जिनमें झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जवाहर लाल यादव, भाजपा के अशोक कुमार व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मो. कामरान खान शामिल हैं. [caption id="attachment_968937" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/amit-mandal-of-bjp-filed-nomination-from-godda-and-deepika-pandey-of-congress-filed-nomination-from-mahagama/mahgama/"

rel="attachment wp-att-968937">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/mahgama.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महगामा से नामांकन दाखिल करतीं कांग्रेस की दीपिका पाण्डेय सिंह[/caption] यह भी पढ़ें : अजयनाथ">https://lagatar.in/crowd-gathered-at-nomination-of-ajaynath-shahdev-said-give-one-chance-the-face-of-hatiya-will-change/">अजयनाथ

शाहदेव के नामांकन सभा में जुटी भीड़, बोले- एक मौका दें, बदलेगी हटिया की सूरत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही