Search

 
 
 

पलामू जिला में इंटरमीडिएट साइंस में अमित मेहता ने किया टॉप

 
Patan, Palamu: पाटन प्रखंड के बीएस इंटर कॉलेज, कुंवरबांध के अमित कुमार मेहता ने पलामू जिले में इंटरमीडिएट साइंस में पहला स्थान हासिल किया है. कुल 500 में 477 अंक प्राप्त किया है. इंग्लिश में 94, भौतिक विज्ञान में 91, रसायन विज्ञान में 98, गणित में 99 और विज्ञान में 95 अंक प्राप्त किए हैं. अमित कुमार मेहता लेस्लीगंज प्रखंड के बनुवा पोस्ट सांग वार थाना लेस्लीगंज का रहने वाला है. पिता का नाम सत्येंद्र महतो जबकि माता का नाम नीलम देवी है.पिता किसान है जबकि मां गृहिणी है. वह आगे पढ़ लिखकर यूपीएससी क्रैक कर आईएएस अधिकारी बनना चाहता है. कहता है कि पढ़ लिखकर आईएएस अधिकारी बन कर समाज सेवा करना ही मुख्य उद्देश्य है. अमित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया. जबकि उसी कॉलेज से मंटू प्रसाद 92% जिला में पांचवा स्थान, नेहा कुमारी 92% जिला में सातवां स्थान, शुभम कुमार 91% आठवां स्थान जबकि मनीषा कुमारी 91.6% नावा स्थान प्राप्त की है. प्लस टू उच्च विद्यालय पाटन में असफिया परवीन 425 अंक लाकर पचासी प्रतिशत, राजन पांडे 420 अंक 84% जबकि सुप्रिया कुमारी 82% अंक प्राप्त किया है, वहीं इंटर में खुशी कुमारी 335, दिव्या कुमारी 335, निशा कुमारी 334 अंक हासिल किया. इसे भी पढ़ें-नये">https://lagatar.in/new-navy-chief-admiral-dinesh-kumar-tripathi-took-charge-touched-mothers-feet-and-took-blessings/">नये

नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण किया, माता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही