Search

 
 
 

अमित शाह टिप्पणी मामला: राहुल गांधी की पेशी से छूट वाली याचिका पर 23 को सुनवाई

 
Ranchi :   भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह टिप्पणी मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी की याचिका पर रांची MP-MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. अब कोर्ट उनकी याचिका पर 23 दिसंबर को विस्तृत सुनवाई करेगा. राहुल गांधी ने व्यक्तिगत पेशी से छूट देने के लिए कोर्ट से आग्रह किया है.

राहुल के विरुद्ध कोर्ट ने जारी किया था समन, पर वो अब तक नहीं हुए उपस्थित 

पिछली सुनवाई में रांची की एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने राहुल गांधी के विरुद्ध समन जारी किया था. लेकिन अब तक वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए. राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता नवीन झा ने केस दायर किया है, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि मार्च 2018 को उन्होंने कांग्रेस महाधिवेशन के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि धूमिल की है. राहुल के खिलाफ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर अवमानना का केस रांची और चाईबासा में किया गया था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही