Search

 
 
 

अमित शाह फेक वीडियो शेयर मामला : राजेश ठाकुर को नोटिस के बाद झारखंड कांग्रेस का एक्स हैंडल सस्पेंड

 
Ranchi :  केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के डीप फेक वीडियो शेयर मामले में झारखंड कांग्रेस पर बड़ी कार्रवाई की गयी है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को नोटिस के बाद अब झारखंड प्रदेश कांग्रेस का एक्स हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया है. न्यूज एजेंसी एनआई के अनुसार, अमित शाह के डीप फेक वीडियो मामले में प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है. जानकारी के अनुसार, झारखंड कांग्रेस के एक्स हैंडल से भी अमित शाह का डीप फेक वीडियो शेयर किया गया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की तरफ से 28 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गयी थी.

ठाकुर को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने एक मई को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160/91 के तहत झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. नोटिस के अनुसार, राजेश ठाकुर को दो मई की सुबह 10.30 बजे आईएफएसओ ऑफिस स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस के तीसरे फ्लोर पर स्थित कमरा नंबर 302 में सशरीर पेश होने को कहा गया. साथ ही उन्हें अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी साथ लाने को कहा गया है, जिसका कथित इस्तेमाल ‘एक्स’ पर फर्जी वीडियो शेयर करने में किया गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही