Search

 
 
 

विपक्ष के निशाने पर अमित शाह, लोकसभा के बाहर प्रदर्शन, पूछा- ऑर्डर किसने दिया

लोकसभा में विपक्ष ने अमित शाह को निशाने पर ले लिया है. विपक्ष के सांसदों ने गुरुवार को सत्र शुरू होने से पहले संसद के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया. विपक्ष के सांसद एक बैनर लिये हुए थे. जिसमें लिखा था- ऑर्डर किसने दिया? Who Gave The Order.
 

 Lagatar Desk

लोकसभा में विपक्ष ने अमित शाह को निशाने पर ले लिया है. विपक्ष के सांसदों ने गुरुवार को सत्र शुरू होने से पहले संसद  के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया. विपक्ष के सांसद एक बैनर लिये हुए थे. जिसमें लिखा था- ऑर्डर किसने दिया? Who Gave The Order.


उल्लेखनीय है कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन व अन्य हथियार से फायरिंग करने और लाठी चार्ज करने को लेकर बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की थी. इसके साथ ही राहुल गांधी ने अमित शाह पर आरोप लगाया था कि उनके आदेश पर छात्रों पर बल प्रयोग किया गया. फायरिंग की गई.

 

 
हालांकि सत्ता पक्ष की तरफ से किरण रिजेजू ने यह कह कर गृह मंत्री का बचाव किया था कि प्रदर्शन के दौरान मजिस्ट्रेट तैनात होते हैं. हालात को देखते हुए मजिस्ट्रेट ही लाठी चार्ज या गोली चलाने का आदेश देते हैं. राहुल गांधी को यह पता ही नहीं है. इसलिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए.


इस पर चुटकी लेते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का एक बयान आया कि अगर ऐसा है तो अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलाने के लिए उनके पिता (मुलायम सिंह यादव, तबके यूपी के मुख्यमंत्री) को क्यों जिम्मेदार बताया जाता रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही