Search

 
 
 

अमित शाह भुज में जी-7 सीमा चौकी पर बीएसएफ कर्मियों के साथ हाई टी पर शामिल हुए

गृह मंत्री ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही बंगाल की जनता के आशीर्वाद से वहां बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनी है. वहां मुख्यमंत्री ने महज एक हफ्ते में बाड़ लगाने के लिए जरूरी सारी जमीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है,
 

Ahmedabad  : अमित शाह ने आज शुक्रवार को गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा पर जी-7 सीमा चौकी पर बीएसएफ कर्मियों के साथ मुलाकात की. हाई टी पर उनके साथ शामिल हुए. अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ सीधा संवाद किया, उनका हौसला बढ़ाया.

 

 

 
इस अवसर पर गृह मंत्री ने भीषण गर्मी (लगभग 50 डिग्री तापमान) में भी रेगिस्तान और दुर्गम इलाकों में मुस्तैदी से देश की रक्षा करने के लिए जवानों के जज्बे को सलाम किया. उन्होंने कहा कि न केवल भारत सरकार, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिक BSF के प्रति गहरी कृतज्ञता और सम्मान रखते हैं.

 

 

 
श्री शाह ने कहा कि हमारी सुरक्षा में सबसे बड़ी कमी बंगाल में अधूरी सीमा पर बाड़ लगाने की थी. हम भौगोलिक परिस्थितियों को नहीं बदल सकते, लेकिन जहां जमीन पर सीमा पर बाड़ लगाई जा सकती है, वहां भी हमें अब तक जमीन नहीं मिली थी.  

 


गृह मंत्री ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही बंगाल की जनता के आशीर्वाद से वहां बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनी है. वहां मुख्यमंत्री ने महज एक हफ्ते में बाड़ लगाने के लिए जरूरी सारी जमीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है,  

 

 

श्री शाह ने कहा कि एक बार ये बाड़बंदी पूरी हो जायेगी तो हम घुसपैठ रोकने में सफल होंगे. हम उन क्षेत्रों में तकनीकी बाड़ लगाने के लिए स्मार्ट तकनीक और नयी प्रणालियों के साथ भी बहुत तेजी से काम कर रहे हैं.

 

 

अमित शाह ने अपने दौरे के क्रम में  भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, बीएसएफ की तैनाती और आधुनिक निगरानी प्रणालियों का जायज़ा लिया. अमित शाह ने भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित हरामीनाले का भी दौरा किया. 


  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही