Search

 
 
 

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बलिदान स्तंभ की आधारशिला रखी

 
Srinagar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को श्रीनगर के मध्य में स्थित प्रताप पार्क में बलिदान स्तंभ (शहीद स्मारक) की आधारशिला रखी. अधिकारियों ने बताया कि शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ श्रीनगर शहर के वाणिज्यिक केंद्र लाल चौक सिटी सेंटर के पास स्थित प्रताप पार्क में इस स्तंभ की आधारशिला रखी. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शाह उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास राजभवन पहुंचे

अधिकारियों के अनुसार इस स्मारक का निर्माण श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जा रहा है और यह उन शहीदों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया. आधारशिला रखने के तुरंत बाद शाह उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास राजभवन पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि समारोह के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये थे, लेकिन पार्क के अंदर और आसपास की दुकानें खुली रहीं तथा यातायात भी मुख्यत: सामान्य रहा.

शाह ने  पुलिस गोल्फ कोर्स में कुछ लोगों से मुलाकात की

शाह के कार्यक्रम स्थल से चले जाने तक रीगल क्रॉसिंग और लाल चौक के बीच यातायात थोड़ी देर के लिए रोका गया था. केंद्रीय मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के अंतिम युवराज करण सिंह के निवास स्थान करण महल का भी दौरा किया. दिल्ली वापस जाने से पहले शाह ने यहां डल झील के नजदीक स्थित पुलिस गोल्फ कोर्स में कुछ लोगों से मुलाकात भी की. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही