Search

 
 
 

अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी की तारीफ की, कहा, घुसपैठ करने वाले खुद से वापस जाने लगे हैं

श्री शाह ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए कहा, बंगाल में  भाजपा की सुवेंदु सरकार ने घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाये हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि जो लोग अवैध तरीके से घुसपैठ कर यहां आये हैं, वे खुद ही वापस चले जायें.
 

Ahmedabad  :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में घुसपैठ की समस्या को लेकर आज गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला किया.

 

अमित शाह ने कहा कि आज खबरें सामने आ रही हैं कि ममता सरकार के शासन में हर दिन पश्चिम बंगाल में घुसपैठ होती थी, लेकिन अब भाजपा का शासन आते ही घुसपैठ करने वाले खुद से वापस जाने लगे हैं.

 

 

अमित शाह गुजरात के अहमदाबाद में बोल रहे थे. इस क्रम में श्री शाह ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए कहा, बंगाल में  भाजपा की सुवेंदु सरकार ने घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाये हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि जो लोग अवैध तरीके से घुसपैठ कर यहां आये हैं, वे खुद ही वापस चले जायें. 

 

अमित शाह ने कहा कि अगर वे (घुसपैठिये) अपने आप चले जायेंगे, तो बंगाल सरकार जाने में उनकी सहायता करेगी. उन पर कोई केस भी नहीं करेगी. अमित शाह ने कहा, देशभर से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाले जाने का हमारी सरकार का संकल्प है.

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के अनुरूप सरकार ने डेमोग्रैफिक बदलाव को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है. जो इस दिशा में काम करेगी.

 

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के लिए जमीन देने के मामले पर भी अपनी बात रखी. याद दिलाया कि उन्होंने बंगाल चुनाव में कहा था कि अगर आप हमें शासन सौंपेंगे, तो हम बांग्लादेश सीमा पर बचा हुआ फेंसिंग का काम कुछ ही दिनों में शुरू कर देंगे.

 

अमित साह ने सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ 7 दिन में 600 हेक्टेयर भूमि बीएसएफ को सौंप दी है, उन्होंने चिकन नेक की 121 हेक्टेयर भूमि भी बीएसएफ के हवाले कर दी है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही