Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह पहुंचे राजस्थान बॉर्डर, 29 मई को भुज, 5 जून को त्रिपुरा बॉर्डर, 15 को बंगाल के बॉर्डर इलाकों में जायेंगे

श्री शाह ने कहा कि  जब से बीएसएफ की स्थापना हुई है, तब से इन सीमा प्रहरियों ने ना धूप देखी ना ठंड देखी, बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर, 45 डिग्री सेल्सियस तापमान से लेकर -45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी डटे रहे हैं. अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF के जवानों के प्रदर्शन की प्रशंसा की.
Advertisement
Advertisement

New Delhi  : गृहमंत्री अमित शाह आज मंगलवार को बीकानेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF के जवानों से मिले, उनका हौसला बुलंद किया.

 

 

 
 खबर है कि श्री शाह रात यहीं गुजारेंगे. अहम खबर यह है कि गृहमंत्री अमित शाह आगामी 20 दिन देश के अलग अलग बॉर्डर इलाकों में गुजारेंगे. वे सुरक्षा, घुसपैठ पर बड़ी मीटिंग करेंगे.

 


गृहमंत्री अमित शाह ने 25 मई की रात राजस्थान के बीकानेर में गुजारी. आज मंगलवार को वे बीकानेर के भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पहुंचे. वहां बीएसएफ के जवानों से बातचीत की.

 


श्री शाह ने कहा कि जब से बीएसएफ की स्थापना हुई है, तब से इन सीमा प्रहरियों ने ना धूप देखी ना ठंड देखी, बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर, 45 डिग्री सेल्सियस तापमान से लेकर -45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी डटे रहे हैं. अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF के जवानों के प्रदर्शन की प्रशंसा की.

 


गृहमंत्री ने कहा कि जहां भी बीएसएफ ने मोर्चा संभाला था, वे ना केवल अपनी जगह डटे रहे, बल्कि सीमांत जिलों के नागरिकों का हौसला भी बनाए रखा.  जहां जरूरत पड़ी वहां पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब भी दिया,  इस मौके पर अमित शाह ने उन्हें तैयार रहने के निर्देश दिये. 

 

 

उन्होंने कहा कि बीएसएफ की जिम्मेदारी है कि सीमा से लगे गांवों में 50 किलोमीटर अंदर तक किसी भी अवैध निर्माण की जानकारी सिविल प्रशासन और पुलिस को दें. 

 

 

शाह ने  महिला बैरकों के ई-उद्घाटन के दौरान कहा कि सीमा पर निगरानी पर्याप्त नहीं है बल्कि सीमा से पचास किलोमीटर तक की क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा. गृहमंत्री ने ड्रोन के जरिए हो रही हथियार और नारकोटिक्स तस्करी को बड़ा खतरा करार दिया.
 

 

बीएसएफ जवानों के साथ मुलाकात के बाद गृहमंत्री ने बीकानेर में बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में  गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार, बीएसएफ के अधिकारी, पांच सीमावर्ती जिलों के जिला अधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक मौजूद थे. गृहमंत्री ने सभी इलाकों का फिडबैक लिया.

 


जानकारी के अनुसार 29 मई को वे गुजरात के भुज जायेंगे. वे यहां  BSF की सीमा चौकी का दौरा करेंगे. वे हरामीनाले का भी दौरा करेंगे. बता दें कि ये वही इलाके हैं, जो सीधे पाक‍िस्तान से जुड़ते हैं.  अमित शाह का आगामी पड़ाव त्रिपुरा होगा,पांच जून को गृहमंत्री अमित शाह त्रिपुरा में बॉर्डर क्षेत्र का दौरा करेंगे.

 


यहां का दौरा अहम है, क्योंकि हाल के महीनों में बांग्लादेश की राजनीतिक अस्थिरता और सीमा पार गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट  हैं.  15 जून को गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के बॉर्डर इलाकों में जायेंगे. यहीं रात्रि प्रवास करेंगे.  

 


अमित शाह  यहां अवैध घुसपैठ,  बांग्लादेशियों की समस्या.  बॉर्डर सिक्योरिटी, तस्करी सहित अन्य  अवैध गतिविधियों पर अफसरों और जवानों से चर्चा करेंगे, बता दें कि पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद घुसपैठ मुक्त बंगाल का भाजपा ने वादा किया है

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही