Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांडेय में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पर तंज कसा. कहा कि कल्पना जी आपके पति के नाक के नीचे आदिवासियों की आबादी घट रही है. घुसपैठिए झारखंड के युवाओं की नौकरी खा गए. भाजपा की सरकार बनने पर चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा. ऐसा कानून लाएंगे कि घुसपैठिए न दूसरी और न तीसरी शादी कर पाएंगे. जिन आदिवासियों की जमीन पर कब्जा हुआ है, उसे भाजपा सरकार वापस लाएगी. इसे भी पढ़ें -जनता">https://lagatar.in/i-will-live-up-to-the-trust-i-have-shown/">जनता
ने जो विश्वास दिखाया है उस पर खरा उतरूंगाः डॉ रामेश्वर
सरकार का ध्यान सिर्फ घुसपैठियों को राज्य में घुसाने पर है : बाबूलाल [wpse_comments_template]
ने जो विश्वास दिखाया है उस पर खरा उतरूंगाः डॉ रामेश्वर
सरकार बदलने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं
अमित शाह ने कहा कि झारखंड में सरकार बदलने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं. यह सरकार अपने आप बदल जाएगी. झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही एसआइटी बनाकर भ्रष्टाचारियों की जांच कराई जाएगी. हथकड़ी लगाकर सभी को जेल भेजा जाएगा.युवाओं को नौकरी के लिए नहीं जाना होगा बाहर
अमित शाह ने कहा कि झारखंड के युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना होगा. पांच साल में भाजपा सरकार इतने कल-कारखाने लगाएगी कि युवाओं को यही रोजगार मिलेगा.अमित शाह के भाषण के प्रमुख बिंदु
• राहुल गांधी की चौथी पीढ़ी भी वापस नहीं ला पाएगी धारा 370 • मोदी जी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का किया सफाया • 70 साल से कांग्रेस राम मंदिर को अटका, भटका और लटका रही थी • राहुल बाबा आज तक राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए • मोदी जी ने देवघर को नया हवाई अड्डा दिया • सहारा में जिन लोगों का पैसा डूबा है, उनका एक-एक पैसा हम वापस कराएंगे. • भाजपा सरकार युवाओं को देगी 2000 रुपए बेरोजगारी भत्ता इसे भी पढ़ें -जेएमएम">https://lagatar.in/jmm-governments-focus-is-only-on-allowing-infiltrators-to-enter-the-state-babulal/">जेएमएमसरकार का ध्यान सिर्फ घुसपैठियों को राज्य में घुसाने पर है : बाबूलाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment