अमित शाह ने कहा, हेमंत सोरेन तुष्टिकरण की राजनीति बंद करें, घुसपैठ के खिलाफ ऐसा कानून लायेंगे, जहां परिंदा भी पर न मार सकेगा, पूरे देश में सबसे ज्यादा करप्ट झारखंड सरकार है, पेपर लीक मामले की सीबीआई और एसआइटी से जांच कराई जायेगी, झारखंड से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे, महिलाओं के लिए 50 लाख की रजिस्ट्री एक रुपए में करने की व्यवस्था फिर से शुरू की जायेगी Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ अपने तेवर तल्ख करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति बंद करें. कहा कि हेंमत सोरेन के शब्दकोष में शर्म नाम की चीज नहीं है. सारी विकास योजनाओं को ध्वस्त कर दिया है. अब झारखंड की जनता सब कुछ जान चुकी है. पूरे देश में सबसे ज्यादा करप्ट झारखंड सरकार है. इस सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराधिक मामलों में 29 फीसदी की वृद्धि हुई है. महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म में 42 फीसदी की वृद्धि हुई है. महिलाओं के अपमान के मामले में इस सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. महिलाओं के लिए एक रुपए में 50 लाख तक की रिजस्ट्री को बंद करा दिया गया. इसे फिर से शुरू किया जायेगा. इस सरकार ने पेपरलीक माफिया को संरक्षण देकर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया. जितने भी पेपरलीक करने वाले माफिया हैं, उन्हें उल्टा लटका कर सीधा किया जायेगा.
रांची में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा, पेपर लीक करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे
Last Updated: Nov 03, 2024 12:00 AM (IST)