Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला में गरजे अमित शाह, कहा - चंपाई का अपमान पूरे झारखंड का है अपमान

Seraikela: केंद्रीय">https://www.google.com/url?sa=t&source=web&rct=j&opi=89978449&url=https://twitter.com/AmitShah/status/1855916687444324695&ved=2ahUKEwig2o6bjNSJAxUYxTgGHUiPDVUQgtAMegQIGhAB&usg=AOvVaw38_oCYPPqs7R0lOQIn2jOx">

गृह मंत्री अमित शाह
सोमवार को सरायकेला में चंपाई सोरेन के पक्ष में जनसभा की. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबू सोरेन के साथ कई सालों तक वफादारी के साथ काम किया. लेकिन जिस तरह चंपाई सोरेन को अपनामित कर निकाला गया, वह पूरे झारखंड का अपमान है. इसे भी पढ़ें -अमेरिका">https://lagatar.in/america-after-winning-the-election-donald-trump-spoke-to-russian-president-putin-on-phone/">अमेरिका

: चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात

भाजपा की सरकार बना दो, एक-एक पाई खजाने में होगी जमा

अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर एक-एक पाई खजाने में जमा होगी. ये सब जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे. इन्होंने एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, 300 करोड़ का जमीन घोटाला,1000 करोड़ का खनन">https://lagatar.in/crores-of-rupees-found-in-ed-raid-from-the-house-of-servant-of-sanjeev-kumar-lal-secretary-of-rural-affairs-department-minister-alamgir-alam-are-related-to-tender-management-and-transfer-posting/">खनन

घोटला
और एक हजार करोड़ का शराब घोटाला किया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी. इंडि एलायंस अपने कार्यकर्ताओं को करोड़पति बनाने का काम करते हैं. लेकिन पीएम मोदी गरीब बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम करते हैं. पीएम मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है.

एक-एक घुसपैठियों को चिन्हित करने के लिए बनाई जाएगी कमेटी

अमित शाह ने कहा कि एक-एक घुसपैठियों को चिनिह्त करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी. पूरा झारखंड आज घुसपैठ से परेशान है. चंपाई सोरेन ने जब घुसपैठ का मुद्दा उठाया तो हेमंत सोरेन ने उन्हें सीएम पद छोड़ने को कहा. अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बना दो आदमी तो क्या परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में मुसलमानों को आरक्षण देने का वादा किया है. अगर मुसलमानों को आरक्षण दिया तो आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कटौती करनी पड़ेगी. लेकिन भाजपा आदिवासी, दलित और पिछड़ा का आरक्षण छीनने नहीं देगी. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-has-lost-its-character-dr-ravindra-rai/">कांग्रेस

ने अपना चरित्र खो दिया है : डॉ रविंद्र राय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही