Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बोले अमित शाह, देश एकतरफा मोदी के साथ

New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि 2024 में उनके सामने कहीं कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने साफ तौर से इस ओर इशारा किया कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि "देश एकतरफा मोदी जी के साथ आगे बढ़ रहा है. मोदी जी के खिलाफ 2002 से साजिश हो रही है. हजारों साजिशों के बावजूद सच सामने आता है लेकिन हर बार, मोदी जी मजबूत और अधिक लोकप्रिय बनकर सामने आते हैं." वहीं अमित शाह ने राहुल गांधी की `भारत जोड़ो यात्रा` पर भी बात कि और कहा कि अभी तीन राज्यों में चुनाव हैं, देख लेना कितना असर होता है. `भारत जोड़ो यात्रा` का. इसे भी पढ़ेंपीटीसी">https://lagatar.in/25-product-inspector-passed-in-ptc-training/">पीटीसी

प्रशिक्षण में पास हुए 25 उत्पाद दरोगा
त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी नवगठित सीपीआई (एम)-कांग्रेस गठबंधन को हराकर सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है. बीजेपी को यह भी उम्मीद है कि इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के साथ उसका गठबंधन 60 विधानसभा सीटों में से लगभग 20 पर आदिवासी वोटों को अपने पक्ष में करने में मदद करेगा. मेघालय में कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और बीजेपी इस बार के चुनाव में अकेले ही लड़ रही हैं. एनपीपी ने 58 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जबकि बीजेपी सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. चुनाव बाद गठबंधन का विकल्प खुला रखते हुए बीजेपी इसे `फ्रैंडली फाइट` बता रही है. नागालैंड में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और बीजेपी साथ मिलकर लड़ रहे हैं. 2018 में नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) सबसे बड़ी पार्टी थी, जिसने 26 सीटें जीतीं, लेकिन फिर भी उसे विपक्ष में बैठना पड़ा. सत्तारूढ़ संयुक्त जनतांत्रिक गठबंधन (UDA) में अब एनडीपीपी के 42 विधायक और बीजेपी के 12 विधायक और दो निर्दलीय विधायक हैं. एनडीपीपी के लिए 40 और बीजेपी के लिए 20 सीटों के बंटवारे का 2018 का फॉर्मूला इस बार भी बरकरार है. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-minister-arjun-mundas-personal-pas-son-hanged-himself/">जमशेदपुर

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी पीए के बेटे ने फांसी लगा की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही