Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोले अमित शाह, कांग्रेस सनातन का अपमान करती है, जनता ने मन बना लिया है, पीएम मोदी सत्ता में बने रहेंगे...

Advertisement
Advertisement
भाजपा के अधिवेशन में  शाह ने कहा, कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के कारण अस्वीकार किया  New Delhi : दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार से शुरू हुए भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में आज रविवार को दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोगों ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में रहेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश में अब आतंकवाद, नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर

अमित शाह ने कहा कि देश में अब आतंकवाद, नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर हैं. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश इनसे मुक्त हो जायेगा. इस क्रम में अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की तुलना महाभारत के युद्ध से करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक समूह का नेतृत्व कर रहे हैं, जो सच के रास्ते पर है. दूसरी और भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण के लिए जानी जाने वाली परिवारवादी पार्टियों का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है.

पीएम मोदी गरीबों, देश के विकास के बारे में सोचते हैं

शाह ने  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों, देश के विकास के बारे में सोचते हैं, जबकि विपक्षी गुट इंडिया के नेता अपने बच्चों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बनाने के बारे में सोचते हैं. सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल गांधी को पीएम बनाना है,. पवार साहब का लक्ष्य अपनी बेटी को सीएम बनाना है, ममता बनर्जी का लक्ष्य भतीजे को सीएम उन्हें बनाना है. उद्धव ठाकरे का लक्ष्य बेटे को सीएम बनाना, लालू यादव का लक्ष्य बेटे को सीएम बनाना और मुलायम सिंह यादव तो बेटे को सीएम बनाकर ही गये हैं.

INDI गठबंधन में शामिल सभी दल घोटालों में डूबे हुए हैं

अमित शाह ने INDI गठबंधन पर हमला बोलते हुए हुए कहा कि इसमें शामिल सभी दल घोटालों में डूबे हुए हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कई घोटाले किये. अमित शाह ने कहा कि पांडव-कौरवों की तरह लोकसभा चुनाव से पहले दो खेमे बने हुए हैं. मोदी के नेतृत्व में पहला खेमा एनडीए का गठबंधन है, राष्ट्र प्रथम हमारे गठबंधन का आधार है. जबकि इंडिया गठबंधन परिवारवाद का पोषक है. अगला चुनाव डेवलेपमेंट अलायंस बनाम डायनेस्टिक अलांयस का होगा.

तो चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री नहीं बनता

अगर भाजपा में परिवारवाद की राजनीति होती तो चाय बेचने वाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री नहीं बनता. अयोध्या राम मंदिर को लेकर कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के कारण अस्वीकार किया.  कांग्रेस लगातार सनातन का अपमान करती जा रही है.

जेपी नड्डा ने कहा, मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा हुआ है

इससे पहले शनिवार को कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के शामिल होने पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शॉल पहनाकर मोदी का स्वागत किया. इस अवसर पर पीएम ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि हर बूथ पर पार्टी को 370 वोट बढ़ाने होंगे. 100 दिनों का जनसंपर्क अभियान चलाना है. जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा हुआ है.

देश में 17 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है

देश में 17 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है. याद दिलाया कि हमने राजस्थान-छत्तीसगढ़ जीता है. कहा कि इस बार बंगाल में भी जीत होगी. शनिवार को राष्ट्रीय अधिवेशन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी गारंटी पर राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे अनुमोदित किया. राजनाथ सिंह द्वारा पश्चिम बंगाल के संदेशखाली का मुद्दा उठाया गया.. जान लें कि राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटे हैं.. राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किये जाने की बात कही गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही