Search

 
 
 

अमित शाह ने केरल में कहा, एलडीए-यूडीएफ का ट्रैक रिकॉर्ड भ्रष्ट सरकार का रहा है

अमित शाह ने यहां आतंकवाद-नक्सलवाद का जिक्र किया. कहा कि भारत 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त हो जायेगा. उरी सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद का जवाब प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के अलावा कोई नहीं दे सकता.
 

Thiruvananthapuram :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज  तिरुवनंतपुरम में भाजपा की केरल इकाई के मुख्यालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद रहे. इस अवसर पर श्री  शाह ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को अन्य राजनीतिक दलों के सार्वजनिक सम्मेलन जितना ही बड़ा बना दिया है. यह केरल में भाजपा के भविष्य का प्रतीक है.  

 

 

 

अमित शाह ने यहां आतंकवाद-नक्सलवाद का जिक्र किया. कहा कि भारत 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त हो जायेगा. उरी सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद का जवाब प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के अलावा कोई नहीं दे सकता.

 

 

हमने उरी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से, पुलवामा हमलों का जवाब एयर स्ट्राइक से दिया. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घर में घुस कर मारा.  गृह मंत्री ने केरल के विकास के संबंध में कहा कि मोदी सरकार ने केरल के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा जारी धनराशि से कई गुना ज़्यादा धनराशि जारी की है.

 

आरोप लगाया कि एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) और यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) का ट्रैक रिकॉर्ड भ्रष्ट सरकार का रहा है.  एलडीएफ ने विस्फोटक घोटाला, सहकारी बैंक घोटाला, एआई कैमरा घोटाला, लाइफ मिशन घोटाला, पीपीई किट घोटाला किया है. एलडीएफ ने भारत का सबसे बड़ा घोटाला राज्य प्रायोजित सोना तस्करी घोटाला किया है.

 

अमित शाह ने कहा कि भाजपा और माकपा दोनों ही कैडर-आधारित पार्टियाँ हैं, लेकिन दोनों में एक बड़ा अंतर है. केरल में कैडर कल्याण राज्य के विकास से बड़ा है, जबकि भाजपा के लिए कैडर से ऊपर'विकास केरलम है.  

 

केरल के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के तीन मुख्य दृष्टिकोण हैं.  भ्रष्टाचार रहित शासन, सरकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं और राजनीतिक लाभ से परे केरल का विकास. 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही