Search

 
 
 

अमित शाह ने नदिया में कहा, कूच बिहार हिंसा ममता बनर्जी के भाषण का ही नतीजा

 

Kolkata : पश्चिम बंगाल  के नदिया में आज अमित शाह ने सीपीआई और टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुए हैं. कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएं सामने आयी हैं, लेकिन राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव नयी शुरुआत है. आरोप लगाया कि पहले वामदल और फिर टीएमसी ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा दिया. कहा कि बंगाल अब इससे बाहर आ रहा है.

अमित शाह ने  बंगाल के लोगों से निवेदन किया  कि बाकी के चार चरणों में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें. अपने पसंदीदा प्रत्याशी को जितायें. कहा कि दो मई के बाद जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो बंगाल में चुनावी हिंसा और राजनीतिक हिंसा हमेशा के लिए छोड़कर चली जायेगी. मैं सभी से अपील करता हूं कि चुनाव आयोग के बनाए हुए नियमों का पालन करें.

 

ममता बनर्जी ने भाषण दिया था , सीएपीएफ के जवानों को घेर लो

कूच बिहार में हुई हिंसा की घटना को लेकर अमित शाह ने ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले भाषण दिया था कि सीएपीएफ के जवानों को घेर लो और उनपर हमला करो. कूच बिहार की घटना उनके भाषण का ही नतीजा है. वह ऐसा भाषण नहीं देती तो यह घटना नहीं होती. अमित शाह ने कहा कि  मैं पूछना चाहता हूं क्या आपका भाषण उस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं है क्या? आपने उनको उकसाया नहीं होता तो वो क्या ऐसी हिम्मत कर पाते. अपने इस भाषण के ममता बनर्जी को बंगाल के लोगों से माफी मांगनी चाहिए.

  अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने सिर्फ चार लोगों को श्रद्धांजलि  हैं. आनंद बर्मन को ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि नहीं दी. ममता दीदी मौत में भी तुष्टिकरण और वोट की राजनीति कर रही है. ममता बनर्जी ने राजनीति को कितना नीचे गिराया है. यह इसका एक उदाहरण है. आनंद बर्मन के साथ- साथ हमें चार और लोगों की मौत का दुख है. ममता बनर्जी ने आनंद की मौत पर ना एक बयान दिया ना श्रद्धांजलि दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही