Search

 
 
 

अमित शाह ने कहा, ममता बनर्जी एनआईए अधिकारियों को फंसाने की कोशिश कर रही हैं, कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को फटकारा

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2022 के भूपतिनगर विस्फोट मामले के आरोपियों को बचा रही हैं. ममता बनर्जी इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों को फंसाने की कोशिश कर रही हैं.यह आरोप आज बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लगाया. श्री शाह आज बालुरघाट से पार्टी उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के समर्थन में दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक रैली में बोल रहे थे.                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एनआईए अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की तो उन पर हमला हुआ

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, वहां बम विस्फोट हुआ था. पूछा कि क्या ब्लास्ट के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. अमित शाह ने कहा कि जब एनआईए अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की तो उन पर हमला किया गया. मुख्यमंत्री एनआईए के अधिकारियों पर मामला दर्ज कर जांच अधिकारी को फंसाने की कवायद कर रही हैं. उन्होंने कहा कि एनआईए अधिकारी कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच कर रहे हैं, इसलिए वे विस्फोट के आरोपी अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे. रैली में गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में पड़ोसी देश से आ रहे घुसपैठियों के मामले में मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ टीएमसी पर करारा हमला बोला.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घुसपैठियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करेंगी

गृह मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  घुसपैठियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करेंगी. आरोप लगाया कि वे उनकी पार्टी के वोट बैंक हैं. असम का उदाहरण देते हुए कहा, पहले वहां अवैध प्रवास की समस्या थी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद अब यह पूरी तरह से बंद हो गया. गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया कि अगर आने वाले दिनों में भाजपा राज्य में सत्ता में आयेगी, तो पश्चिम बंगाल में घुसपैठ पूरी तरह से रोक दी जायेगी. अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी   तुष्टीकरण की राजनीति के कारण तीन तलाक खत्म करने या सीएए लाने का विरोध कर रही हैं. सीएए को लेकर कहा कि यह अधिसूचना उन शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है जो धार्मिक कट्टरता के शिकार हैं अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 30 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा, तभी भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर 370 से अधिक सीटों का आंकड़ा हासिल कर पायेगी.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने एनआईए अधिकारियों को गिरफ्तार करने पर रोक लगाई

कलकत्ता  हाईकोर्ट ने आज पश्चिम बंगाल पुलिस को एनआईए अधिकारियों पर केस किये जाने को मामले में फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस को एनआईए अधिकारियों को गिरफ्तार करने से मना किया है. कहा कि अगली सुनवाई तक बंगाल पुलिस एनआईए अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं कर सकती.कोर्ट के अनुसार अगर बंगाल पुलिस एनआईए अधिकारियों से पूछताछ करना चाहती है तो वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ करे, लेकिन इसके लिए पुलिस को 72 घंटे पहले नोटिस देना होगा. इस मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही