Search

 
 
 

अमित शाह ने कहा, देश तीन साल में नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जायेगा, बोडोलैंड हिंसा से मुक्त हो गया

 
Tejpur : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश अगले तीन साल में नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जायेगा. शाह ने शनिवार को यहां असम के सलोनीबारी में सशस्त्र सीमा बल के 60वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक एसएसबी संस्कृति, इतिहास, भौगोलिक स्थिति और भाषा को बारीकी से एकीकृत करने और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को देश के बाकी हिस्सों के करीब लाने में एक अद्वितीय भूमिका निभाता है.                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गृह मंत्री ने डाक टिकट जारी किया

उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा के अलावा एसएसबी के साथ ही अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) ने छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी रूप से अपना कर्तव्य निभाया है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले तीन साल में देश नक्सली समस्या से 100 फीसदी मुक्त हो जायेगा. गृह मंत्री ने एसएसबी के छह कर्मियों के साथ तीन बटालियन को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए पुरस्कार दिये और इस मौके पर एक डाक टिकट भी जारी किया. असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.  उन्होंने गुवाहाटी में पुनर्निमित ब्रह्मपुत्र रीवर फ्रंट का उद्घाटन भी किया.

कांग्रेस की नीति समस्याओं से ध्यान भटकाने की है

अमित शाह  ढेकियाजुली में ऑल बाथौ महासभा के 13वें त्रिवार्षिक सम्मेलन में भी शामिल हुए.  आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति समस्याओं से ध्यान भटकाने और सत्ता का आनंद लेने की है, जिसके कारण क्षेत्र में हजारों लोगों की मौत हुई, खासकर बोडोलैंड में.  उन्होंने कहा, जब मैं गृह मंत्री बना, तो बोडो आंदोलन चल रहा था और मैंने पूर्वोत्तर के सबसे बड़े समुदायों में से एक की समस्याओं और मांगों को समझने का प्रयास किया. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी इसे नये नजरिए से देखा और समस्या का समाधान किया, जिससे आज बोडोलैंड बम विस्फोटों, गोलीबारी और हिंसा से मुक्त हो गया है. शाह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान बोडोलैंड में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है और यह विकास के रास्ते पर चलकर एक नयी कहानी लिख रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही