Search

 
 
 

अमित शाह ने कहा, उद्धव नकली शिवसेना चला रहे, असली पार्टी एकनाथ शिंदे के पास

 
Ratnagiri : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नकली शिवसेना का संचालन कर रहे हैं. असली पार्टी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी की है. रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अपने कैबिनेट सहयोगी नारायण राणे के लिए प्रचार कर रहे शाह ने रत्नागिरी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने का मतलब देश को सुरक्षित बनाना है.             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

मुख्यमंत्री पद चाहिए या धारा 370 की संरक्षक कांग्रेस और राकांपा  

शाह ने कहा, उद्धव ठाकरे नकली शिवसेना चला रहे हैं, असली शिवसेना एकनाथ शिंदे के पास है. उन्होंने कहा कि कि ठाकरे को स्पष्ट करना चाहिए कि वह मुख्यमंत्री पद चाहते हैं या कांग्रेस और राकांपा जिन्होंने अनुच्छेद 370 का बचाव किया था. शाह ने कहा, ` मैं आज उद्धव जी से पूछना चाहता हूं कि आप महाराष्ट्र की जनता और बाला साहेब के अनुयायियों के सामने स्पष्ट कर दो कि आपको मुख्यमंत्री पद चाहिए या धारा 370 की संरक्षक कांग्रेस और राकांपा चाहिए.

 उद्धव जवाब दें, PFI पर बैन लगना चाहिए या नहीं?

शाह ने कहा,  मैं फर्जी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि आपको महाराष्ट्र की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि CAA लागू होना चाहिए या नहीं? PFI पर बैन लगना चाहिए या नहीं? राम मंदिर का निर्माण अच्छी बात या बुरी बात? तीन तलाक हटाना अच्छी बात थी या नहीं?   शाह ने कहा,  उद्धव जी इसका जवाब नहीं देंगे क्योंकि उन्हें अपने नए वोट बैंक का डर है...शरद पवार और कांग्रेस का वोट बैंक अब उनका वोट बैंक बन गया है. अमित शाह ने सांगली में भी एक रैली को संबोधित किया. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही