Search

 
 
 

अमित शाह ने कहा, बस्तर के लोगों का 50 सालों में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई हम करेंगे

अमित शाह ने लोगों से कहा कि नक्सली गलतफहमी फैला रहे थे कि विकास नहीं हुआ इसीलिए हथियार उठाए हैं, पर मेरा मानना है कि वह9 नक्सली) हथियार लेकर बैठे थे इसलिए विकास नहीं हो रहा था.
 

Raipur :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में कहा कि बस्तर के लोगों का 50 सालों में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई हम 4-5 सालों में करेंगे.  

 

 

 

अमित शाह ने कि जब तक बस्तर विकसित नहीं होगा, तब तक हमारा संकल्प अधूरा रहेगा. बता दें कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार अमित शाह बस्तर के नेतानार गांव पहुंचे.

 

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद  इलाके का तेजी से विकास होगा. दावा किया कि एक साल के अंदर सरकार को रायपुर(राजधानी) से गांव-गांव तक पहुंचायेंगे.

 

अमित शाह ने लोगों से कहा कि नक्सली गलतफहमी फैला रहे थे कि विकास नहीं हुआ इसीलिए हथियार उठाए हैं, पर मेरा मानना है कि वह9 नक्सली) हथियार लेकर बैठे थे इसलिए विकास नहीं हो रहा था.

 

इस अवसर पर  केंद्रीय गृह मंत्री ने नेतानार स्थित सुरक्षा कैंप में जन जन सुविधा केंद्र  सहित  कई  विकास योजनाओं का शुभारंभ किया.

 

बता दें कि इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य सुरक्षा चौकियों को आदिवासी कल्याण और ग्रामीण विकास के केंद्रों में तब्दील करना है. इस क्रम में  स्थानीय आदिवासी  समुदाय के लोगों से मुलाकात की. उन्होंने  नक्सलवाद के खात्मे के बाद की गतिविधियों का फीडबैक लिया.

 

जानकारी के अनुसार गांववासियों ने अमित शाह से कहा कि  नक्सलवाद खत्म होने के बाद  अब  गरीब परिवारों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलने लगा है.

 

राशन का चावल, स्कूल में मास्टर, अस्पताल सभी प्रकार की सुविधा अब गांव में ही उपलब्ध हो रही है. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही