National News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ISI समर्थित आतंकी गुट शहजाद भट्टी के नेटवर्क 'को खत्म कर दिया. 200 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ़्तार कर उसके विध्वंसक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया.
अमित शाह ने आज सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया. यह आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति का बेहतरीन उदाहरण है.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अमित शाह के अनुसार ISI से फंड पाने वाले इस गुट(शहजाद भट्टी) से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया, जिसमें IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फ़ैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे शामिल थे. कहा कि यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था.
बता दें कि सुरक्षा बलों ने 12 अगस्त को राज्यों की पुलिस के साथ मिल कर कईऑपरेशन चलाये. इस क्रम में सुरक्षा बलों ने उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, कर्नाटक, गुजरात, बिहार, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और केरल में ऑपरेशन चलाये ..
खबर है कि सुरक्षा बलों ने यूपी से 62, हरियाणा से 52, दिल्ली में 51 और पंजाब से 44स लोगों को गिरफ्तार किया. राजस्थान 15, महाराष्ट्र में 8 और उत्तराखंड से 5 लोगों को अरेस्ट किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.