2014 से 2024 तक केंद्र सरकार ने दिये तीन लाख, 80 हजार करोड़ रुपए, जबकि 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार ने झारखंड को 84 हजार करोड़ रुपए दिये. Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हेमंत बाबू... मैं हिसाब लेकर आया हूं. एक लाख 36 हजार करोड़ का हिसाब मैं दे रहा हूं. 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार ने झारखंड को 84 हजार करोड़ रुपए दिया. जबकि 2014 से 2024 तक में मोदी सरकार ने झारखंड को तीन लाख 80 हजार करोड़ रुपए दिये. 81 हजार करोड़ रुपए इंफआस्ट्रक्टर के लिए, 15 हजार करोड़ रुपए सड़क निर्माण के लिए, 65 हजार करोड़ रुपए रेलवे के लिए दिये गये.. इसके अलावा 57 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम चल रहा है. नौ वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. रांची जमशेदपुर में इंटर स्टेट कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है.
अमित शाह ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा, एक लाख 36 हजार करोड़ का हिसाब लेकर आया हूं
Last Updated: Nov 03, 2024 12:00 AM (IST)