Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह का 17 जून को ओडिशा दौरा, ‘महा जनसंपर्क अभियान’ में जनसभा को करेंगे संबोधित

Bhubaneswar :  प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के नौ साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी केंद्र की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है. बीजेपी के कार्यक्रम के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 जून को दिवसीय दौरे पर ओडिशा जायेंगे. यहां ढेंकनाल में शाह  ‘महा जनसंपर्क अभियान’ में हिस्सा लेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यह जानकारी बीजेपी की ओडिशा इकाई के महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने दी है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-auto-driver-dies-after-being-hit-by-trailer-clashes-between-local-people-and-police/">रांची

: ट्रेलर की चपेट में आने से ऑटो चालाक की मौत, स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प)

22 जून को जेपी नड्डा भी जन संपर्क अभियान में हिस्सा लेने ओडिशा जायेंगे

पार्टी सूत्रों के मुताबिक,  केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी जन संपर्क अभियान के तहत कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी ओडिशा का दौरा करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जन संपर्क अभियान में हिस्सा लेने के लिए 22 जून को ओडिशा जा सकते हैं.  सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने बड़े पैमाने पर जनसंपर्क कार्यक्रम तैयार किया है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा की रैलियां शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अर्जुन मुंडा और अश्विनी वैष्णव के भी राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें : 76">https://lagatar.in/rjd-supremo-lalu-yadav-who-turned-76-cut-cake-at-night-with-family/">76

साल के हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव, परिवार वालों के साथ रात में काटा केक, बधाईयों का लगा तांता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही