Search

अमित शाह ने कर्नाटक की जनता से कहा, मोदी की विकास की राजनीति चाहिए या कांग्रेस की तुष्टिकरण वाली राजनीति

Bengaluru : कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सोमवार को कर्नाटक में थे. श्री शाह ने कहा कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाला विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति बनाम कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के बारे में है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी और एक बार फिर भारत के दक्षिण में पार्टी के प्रवेश को मजबूत करेगी. साथ ही कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि वह आज भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है.                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

मुसलमानों को दिया गया चार प्रतिशत आरक्षण भाजपा ने समाप्त कर दिया  

कांग्रेस द्वारा मुसलमानों को दिया गया चार प्रतिशत आरक्षण भाजपा ने समाप्त कर दिया है और उसने लिंगायत, वोक्कालिगा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बढ़ा दिया है. जान लें कि चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट में एक विशाल रोड शो करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे एक बार फिर मुसलमानों के लिए आरक्षण लायेंगे. अमित शाह ने लोगों से पूछा क्या वे मुस्लिम आरक्षण वापस चाहते हैं? उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार से पूछना चाहता हूं, आप एक बार फिर मुस्लिम आरक्षण लाने के बारे में बोल रहे हैं, लेकिन आप किसका हिस्सा कम कम करेंगे? कर्नाटक के लोगों को जवाब दें, क्या आप वोक्कालिगा या लिंगायत या एससी/एसटी के आरक्षण को कम करेंगे?

मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी

पार्टी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकारों और प्रचारकों में से एक शाह ने कहा, यह चुनाव मोदी की विकास की राजनीति बनाम कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के बारे में है.’ याद करें कि चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटा के तहत मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने और इसे प्रमुख वोक्कालिगा और लिंगायत समुदायों के बीच समान रूप से वितरित करने का फैसला किया था. कर्नाटक में भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने और दक्षिण भारत में पार्टी के प्रवेश को एक बार फिर मजबूत करने का विश्वास जताते हुए शाह ने कहा, मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी.

सीएम बोम्मई ने कर्नाटक की प्रगति के लिए काम किया है.

मोदी और हमारे सीएम बोम्मई ने कर्नाटक की प्रगति के लिए काम किया है. शाह ने लोगों से मौजूदा विधायक निरंजन कुमार को गुंडलुपेट से एक बार फिर बड़े अंतर से चुनाव जिताने और चामराजनगर जिले की सभी चार विधानसभा सीटों को भाजपा की झोली में डालने की अपील की. गृह मंत्री ने इससे पहले गुंडलुपेट में एक विशाल रोड शो किया. इस क्रम में उन्होंने भारी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. मैसूर-कोडागु के सांसद प्रताप सिम्हा और अन्य नेताओं के साथ विशेष रूप से डिजाइन किये गये वाहन में खड़े शाह का सड़क के किनारे और आसपास के भवनों पर जमा भीड़ ने स्वागत किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment