Search

 
 
 

अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा की, तीन बजे भाजपा विधायक दल की बैठक, नये सीएम पर लगेगी मुहर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे. बता दें कि आज दोपहर तीन बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में विधायक दल का नेता चुना जायेगा, जो राज्यपाल के समक्ष पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का दावा पेश करेगा,
 

 Kolkata :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे.अमित शाह  ने कोलकाता पहुंच कर एक्स पर पोस्ट किया.  बंगाल ने भाजपा को जो अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया, उसके लिए मैं बंगालवासियों को नमन करता हूं.

 


बता दें कि आज दोपहर तीन बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में विधायक दल का नेता चुना जायेगा, जो राज्यपाल के समक्ष पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का दावा पेश करेगा,

 

 

अमित शाह पर्यवेक्षक के रूप में बंगाल पहुंचे हैं. कोलकाता पहुंचने पर भाजपा समर्थकों ने एयरपोर्ट पर अमित शाह का भव्य स्वागत किया. यहां से अमित शाह कोलकाता स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की.

 

 

बता दें कि ममता बनर्जी ने टीएमसी की हार के बावजूद सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने कल 7 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद उसे भंग कर दिया.   

 

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायक दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस को माफिया गिरोह करार देते हुए कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का 15 साल का शासन ढह गया है.  

 

श्री घोष ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने के मुद्दे पर पार्टी का स्टैंड साफ किया.  अभी किसी को नहीं लिया जायेगी. बाद में देखेंगे.

 

हालांकि दिलीप घोष ने  कहा कि तापस रॉय (उत्तरी कोलकाता के मानिकतला से नवनिर्वाचित विधायक) जैसे लोगों को लिया है. अगर कोई हमारे लिए उपयोगी ह उसकी नीयत अच्छी है, तो वह भविष्य में शामिल हो सकता है.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही