Search

 
 
 

अमित शाह का आरोप, कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्ली का एटीएम बना दिया है

 
 Hyderabed : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आरोप लगाया कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सत्ता में आने के कुछ ही समय के भीतर राज्य को दिल्ली का एटीएम बना दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज गुरुवार को मेडक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एम रघुनंदन राव के समर्थन में राज्य के सिद्दीपेट में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस भारत राष्ट्र समिति के भ्रष्टाचार की जांच नहीं कर रही है

कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के भ्रष्टाचार की जांच नहीं कर रही है, चाहे वह कालेश्वरम (परियोजना) हो या भूमि घोटाला. पूर्व में बीआरएस का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) था. शाह ने कहा, टीआरएस और कांग्रेस, दोनों मिली हुई हैं. आप मोदी जी (नरेन्द्र मोदी) को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायें, मोदी जी तेलंगाना को इस भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलायेंगे. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना में सत्ता संभाली थी.

तेलंगाना की जनता इस बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ है

उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना की जनता इस बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ है. शाह ने कहा कि राज्य की जनता ने हर सीट पर भाजपा को विजयी बनाने का फैसला कर लिया है. शाह ने कहा कि तेलंगाना का समग्र विकास तभी हो सकता है जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी. शाह ने कहा कि भाजपा ने फैसला किया है कि वह राज्य में मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर देगी. आरक्षण बीआरएस और कांग्रेस ने यहां दिया है. कहा कि वह इस आरक्षण को खत्म कर एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों को प्रदान करेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही