Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह का बड़ा बयानः IPC, CRPC में होगा संशोधन

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आईपीसी, सीआरपीसी समेत अन्य कानूनों में संशोधन की जरूरत है, और जल्द इनमें संशोधन किया जाएगा. गुरुवार को दिल्ली पुलिस की 76वीं स्थापना दिवस परेड में उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं 75 साल से अधिक की विरासत का हिस्सा हूं. दिल्ली पुलिस आजादी के बाद से आज तक अपने काम के लिए जानी जाती है, और पूरे देश द्वारा इसकी सराहना की गई है. मैं उन जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता हूं, जिन्होंने सेवा में अपने जीवन का बलिदान दिया. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sexual-exploitation-of-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-fir-lodged/">जमशेदपुर

: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

आईपीसी, सीआरपीसी समेत अन्य कानूनों में संशोधन

अपने संबोधन में शाह ने कहा कि भारतीय दंड संहिता यानी IPC, आपराधिक प्रक्रिया संहिता यानी CRPC और एविडेंस एक्ट के कुछ कानूनों में संशोधन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आजादी के पहले पुलिस के काम में सेवा का नाम नहीं होता था, लेकीन अब खूब सेवा भाव है. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस के योगदान की खूब तारीफ हुई. इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-assembly-election-election-commission-notice-to-congress-bjp-51-35-polling-till-1-pm/">त्रिपुरा

विधानसभा चुनाव : कांग्रेस-बीजेपी को चुनाव आयोग का नोटिस, 1 बजे तक 51.35% मतदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही