Search

 
 
 

अमित शाह का रोड शो सिर्फ जुमला कार्यक्रम : राजद

 
Ranchi : प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बीजेपी नेता व देश के गृहमंत्री अमित शाह के रांची दौरे व बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में रोड शो करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि केंद्र में 10 वर्षों से मोदी सरकार है, लेकिन पीएम मोदी ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, महंगाई कम करने, गरीबी खत्म करने, महिला सुरक्षा, श्रमिकों और किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था. लेकिन इन सभी वादे से पीछे हट कर सिर्फ कुछ गिने चुने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि इसलिए अमित शाह का रोड शो कार्यक्रम सिर्फ जुमला है और जनता को दिग्भ्रमित करने को है. जनता देश में प्रचंड बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई, गरीबी, महिला सुरक्षा, युवाओं के रोजगार, किसानों व मजदूरों की आय दोगुना करने के लिए किये झूठे वादे को समझ चुकी है, देश में इंडिया गठबंधन की लहर है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/child-stolen-from-ranchi-railway-station-recovered-from-odisha/">रांची

रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा ओडिशा से बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही