Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झरिया में अमित शाह की हुंकार- सरकार बनी तो कोयला तस्करी व व्यापारियों से रंगदारी खत्म करेंगे

Jharia : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही कोयला तस्करी, व्यापारियों से रंगदारी वसूली व हत्या का सामाज्य समाप्त कर दिया जाएगा. अमित धनबाद जिले की झरिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में जियलगोड़ा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 भेजने, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और साल में 2 गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की. साथ ही महिलाओं के नाम से 50 लाख रुपए तक की जमीन खरीदने पर एक रुपया में रजिस्ट्री का नियम फिर से लागू करने का वादा किया. हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भष्टाचार में डूबे कांग्रेस, झामुमो और राजद नेताओं को जेल भेजा जाएगा. हेमंत सरकार में गरीब आदिवासियों के पैसे लूटे गए. किसी के घर 350 करोड़ रुपए मिलते हैं, तो किसी के पास 35 करोड़. ये सारे पैसे झारखंड की गरीब जनता के हैं. भाजपा की सरकार बनते ही भष्टाचार के पैसे इन भ्रष्ट नेताओं से लेकर प्रदेश के खजाने में डाला जाएगा. हेमंत सरकार ने मनरेगा का पैसा लूटा है, सेना की जमीन भी लूट ली. भ्रष्टाचार में डूबे लोगों और भू-माफिया, पेपर लीक माफिया को भाजपा की सरकार उल्टा लटकाकर सीधा कर देगी. उन्होंने लोगों से झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.

घुसपैठियों को बाहर खदेड़ेंगे

अमित शाह ने कहा कि झारखंड में घुसपैठ बड़ी समस्या है. बंगलादेशी रोहिंग्या मुसलमान यहां आकर 2-3 हिंदू लड़कियों से शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं. हमारी सरकार बनने पर घुसपैठियों को झारखंड से बाहर खदेड़ दिया जाएगा.

राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं. केंद्र की मोदी सरकार ने वहां से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया. अब राहुल बाबा की चार पीढ़ियां भी उसे फिर से बहाल नहीं कर पाएंगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित, आदिवासी व पिछड़ा विरोधी है. कांग्रेस आरक्षण को समाप्त कर मुसलमानों को आरक्षण देने में जुटी है.कांग्रेस की सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे को 75 वर्षों तक लटकाये रखा. केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ. काशी में विश्वनाथ मंदिर का कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया. अब सोमनाथ मंदिर को सोने से सजाया जा रहा है. सभा को भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने भी संबोधित किया. सभ में पूर्व विधायक कुंती सिंह, किरण सिंह, सिद्धार्थ गौतम उर्फ, मनीष सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय, जदयू जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, सरोज सिंह, हरीश जोशी, जितेश चंद्रवंशी, सुजीत कुमार सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: समस्तीपुर">https://lagatar.in/samastipur-death-of-a-young-man-who-was-kidnapping-a-minor-fear-of-love-affair/">समस्तीपुर

: नाबालिग को अगवा कर ले जा रहे युवक की मौत, प्रेम-प्रसंग की आशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही