Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमिताभ बच्चन फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

LagatarDesk : अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. इस बात की जानकारी बिग बी ने खुद ट्विटर पर दी.अभिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि "मैं बस कुछ समय पहले ही कोरोना पॉजिटिव आया हूं. जो भी लोग मेरे कॉन्टैक्ट में आये हैं, प्लीज खुद को टेस्ट करवा लें. यह दूसरी बार है जब अमिताभ बच्चन कोरोना की चपेट में आये हैं. मालूम हो कि अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो `कौन बनेगा करोड़पति 14` को होस्ट कर रहे हैं. शो के दौरान वो कई कंटेस्टेंट्स के कॉन्टैक्ट में आते हैं. ऐसे में वह किस तरह संक्रमित हुए, यह कहना मुश्किल है. (पढ़ें, बांस">https://lagatar.in/lightning-on-bamboo/">बांस

पर बिजली… आपके प्रिय अखबार में… शुभम संदेश 24-08-22- Page 1)

अमिताभ और उनकी फैमिली पहले भी हो चुकी है संक्रमित

आपको बता दें कि 2020 में अमिताभ भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था. केवल बिग बी ही नहीं बल्कि उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी थी. हालांकि श्वेता, जया बच्चन और अगस्तया की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी. अमिताभ बच्चन खुद को फिट रखने के लिए कई चीजें करते हैं. वह कोरोनावायरस के समय में खुद की खूब देखभाल भी कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : प्रेम">https://lagatar.in/ed-raids-on-17-locations-of-prem-prakash-raids-going-on-in-many-states-including-jharkhand-bihar-delhi/">प्रेम

प्रकाश के 17 ठिकानों पर ED की छापामारी, झारखंड, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में चल रहा छापा

बिग बी के जलसा वाले घर में एक स्टाफ को भी हुआ था कोरोना 

2022 जनवरी में भी अमिताभ बच्चन के घर दूसरी बार कोरोना ने दस्तक दी थी. हालांकि उस समय उनके परिवार में कोई कोरोना की चपेट में नहीं आया था. अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर जलसा में काम करने वाले कुल 31 स्टॉफ का कोरोना टेस्ट कराया गया था. जिसमें से एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है. अमिताभ बच्चन ने इसकी जानकारी ब्लॉग में दी थी. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि घरेलू कोविड हालातों से डील कर रहा हूं. बाद में आपसे कनेक्ट करूंगा. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/no-beds-for-shiva-worship-of-parhiya-primitive-tribe-in-rims/">रिम्स

में परहिया आदिम जनजाति के शिवपूजन के लिए बेड नहीं

रणवीर-आलिया की फिल्म `ब्रह्मास्त्र` में बिग बी आयेंगे नजर

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कई प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं. हाल ही में वो अजय देवगन की फिल्म `रनवे 34` में नजर आये थे. हालांकि इस फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया.अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म `ब्रह्मास्त्र` में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-aim-to-raise-the-water-level-of-chandil-dam-to-185-in-2023-chief-engineer/">आदित्यपुर

: 2023 में चांडिल डैम का जलस्तर 185 करने का लक्ष्य : मुख्य अभियंता

कोरोना की चपेट में आ चुके हैं कई सेलेब्स 

मालूम हो कि अभी तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें करीना कपूर खान, मृणाल ठाकुर, एकता कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर समेत दूसरे सेलेब्स मौजूद हैं. बता दें कि मुंबई में दिन ब दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के मामलें में 25% बढ़ौतरी हुईं हैं. फिलहाल शहर में 12 हजार एक्टिव केसेस हैं. इसे भी पढ़ें : खंडहरों">https://lagatar.in/temples-of-justice-turning-into-ruins/">खंडहरों

में तब्दील हो रहे न्याय के मंदिर… आपके प्रिय अखबार में… शुभम संदेश 24-08-22- Page 5 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही