Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर बुरे फंसे अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा, मुंबई पुलिस लेगी एक्शन

Lagatar Desk: देश के अलग-अलग जगहों पर अक्सर देखने को मिलता है कि जब एक आम आदमी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करता तो उसका चालान कट जाता है. लेकिन वहीं अगर बड़े अफसर या सेलिब्रिटी नियमों का पालन न भी करें तो वह बड़ी आसानी से बचके निकल जाते हैं. ऐसा हम इसलिये कह रहे है कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों को अक्सर बाइक राइड के दौरान बिना हेलमेट के देखा जाता है, लेकिन उसके बाद भी उनका न तो चालान कटता है और न ही वीडियो सामने आने के बाद ऐसे एक्टर या एक्ट्रेसेस पर कोई कार्रवाई होती है. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इन दोनों ने हेलमेट नहीं पहना है. यह मामला ट्रैफिक नियम तोड़ने से जुड़ा है. मनोरंजन">https://lagatar.in/kapil-sharma-and-bharti-singh-did-a-ramp-walk-with-their-children-the-children-won-the-hearts-of-the-fans/">मनोरंजन

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/CsQp622teqf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/CsQp622teqf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

नियमों को ताक पर रखकर अनुष्का शर्मा बड़ी आसानी से बाइक पर बिना हेलमेट पहले निकल जाती हैं. वहीं महानायक अमिताभ बच्चन भी बाइक पर बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और नियमों का पालन नहीं करने पर इन दोनों कलाकारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों ने इस वीडियो को मुंबई पुलिस को भी टैग कर दिया. कई लोगों ने इस वीडियो को पुलिस को टैग करते हुए लिखा `दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया है, प्लीज नोट करें`. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इन कमेंट्स पर जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने शिकायत दर्ज कर ली हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-227.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

क्या होता है जब आप नहीं करते ट्रैफिक नियमों का पालन?

ड्राइविंग के दौरान यातायात नियमों का पालन करना हर किसी के लिए जरूरी है. नियमों का सही तरीके से पालन करने से सड़क दुर्घटना में कमी आती है. अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो खुद की जान के साथ-साथ दूसरों की जान भी जा सकती है. नियमों का पालान नहीं करने से मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत पुलिस अधिकारी चालान काट सकते हैं. इलेक्टॉनिक तरीके से पुलिस अब चालान काटती है. जिससे आप की परेशानी बढ़ सकती है. साथ ही ट्रैफ‍िक पुल‍िस के मुताब‍िक, यदि दोपहिया वाहन चालक और उनके पीछे बैठने वाला व्यक्ति ब‍िना हेलमेट पहने है तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा तीन महीने के लिए लाइसेंस सस्‍पेंड क‍िया जा सकता है.  

आम नागरिक को ट्रैफिक नियम को जानना जरुरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-229.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
  • शराब पीकर वाहन न चलायें
  • कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाये
  • बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन न चलाये
  • गाड़ी चलाते हुए मोबाइल फोन का उपयोग न करें
  • गाड़ी तेज न चलाये
  • रेड लाइट के नियमों का पालन करें
  • "नो एंट्री" जोन के नियमों का पालन करें
 
इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-thieves-tried-to-break-bank-of-maharashtra-atm/">आदित्यपुर

: चोरों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को तोड़ने का किया प्रयास
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही