Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हैदराबाद में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल, पसली में लगी चोट

LagatarDesk :  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. हैदराबाद में पनी आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान बिग बी घायल हो गये हैं. एक्शन सीन करते समय अमिताभ पसली में चोट लगी है.  है. उन्होंने लिखा, “यह हादसा हुआ. चोट लगने की वजह से शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा है. बिग बी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनका ट्रीटमेंट चल रहा है. फिलहाल वे अपने मुंबई स्थित घर पर आराम कर रहे हैं. अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी. साथ ही बिग बी ने ब्लॉग पर अपना स्वास्थ्य अपडेट साझा किया. (पढ़ें, भारत">https://lagatar.in/raghuram-rajan-warns-of-impact-of-hindu-rate-of-growth-on-indias-economy/">भारत

की अर्थव्यवस्था पर हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ का असर, रघुराम राजन ने चेताया)

अमिताभ बच्चन के पसली में लगी है चोट

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि हैदराबाद में प्रोजेक्ट के के लिए एक्शन सीन शूट करते हुए मैं घायल हो गया… रिब (पसली) कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी फट गयी है. चोट लगने के बाद शूटिंग कैंसल कर दी गयी है…डॉक्टरों ने देखा और हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन कराया और घर वापस आ गया हूं. स्ट्रैपिंग की जा रही है और बाकी चीजें बतायी जा रही हैं…हां बहुत दर्द हुआ. हिलने और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है. अमिताभ बच्चन ने बताया है कि ठीक होने में कुछ हफ्ते लगेंगे. दर्द के लिए उन्हें दवाई दी गयी है. उन्होंने लिखा कि “तो इसलिए जो काम भी होना था वो रोक दिया गया है और कैंसल कर दिया गया है ठीक होने तक…मैं जलसा में आराम कर रहा हूं और जरूरत होने पर ही चल फिर रहा हूं… पर हां आराम कर रहा हूं और आम तौर पर लेटा रहता हूं. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/heavy-jump-in-stock-market-sensex-gains-569-points-only-nestle-top-loser/">शेयर

बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स में 569 अंकों की बढ़त, केवल नेस्ले टॉप लूजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही