Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुशासन के बड़े पाबंद थे अमिताभ चौधरी : मनीष जायसवाल

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एचडीसीए) हजारीबाग में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा हुई. सभा में बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक सचिव, जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व आईपीएस अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि दी गई. इसमें एचडीसीए से जुड़े लोगों के अलावा क्रिकेट प्रेमी, खिलाड़ी और अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी ने अमिताभ चौधरी की तस्वीर पर पुष्पार्पण कर नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सबसे पहले हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत की. इससे पूर्व सदर विधायक सह एचडीसीए के अध्यक्ष मनीष जायसवाल और एचडीसीए के सचिव संजय सिंह ने उनके साथ बिताए गए समय और क्रिकेट के लिए उनके अनोखे प्रयासों और संघर्षों की गाथा को उपस्थित खेल प्रेमियों और उन्हें चाहने वालों से साझा किया. मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एक नया आयाम देने के साथ झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को मुकाम तक पंहुचाया. कहा कि खेल के लिए जो सबसे जरूरी अंग है अनुशासन, उसमें अमिताभ सर की कोई सानी नहीं थी. यही उनके व्यक्तित्व और बड़े कद का सबसे बड़ा कारण रहा था. एचडीसीए के सचिव संजय सिंह ने कहा कि अमिताभ चौधरी कठिन संघर्ष कर झारखंड क्रिकेट को जिस मुकाम पर पहुंचाया है, उसे हम सभी को मिलकर आगे लेकर जाना है. झारखंड में क्रिकेट को बढ़ावा देना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी. श्रद्धांजलि सभा में सभी ने सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन रखकर अमिताभ चौधरी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की. इसे भी पढ़ें- हर">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-har-ghar-jal-utsav-program-10-crore-rural-families-of-the-country-have-joined-the-facility-of-clean-water/">हर

घर जल उत्सव कार्यक्रम में बोले PM मोदी, देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं
मौके पर विशेष रूप से एचडीसीए से जुड़े आनंद देव, नारायण गुप्ता, अनूप कुमार अग्रवाल, शंकर चंद्र पाठक, आशीष चौधरी, राजेश तिवारी उर्फ बंटी, रितु सिंह, बजरंग अग्रवाल, बादल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, खुर्शीद आलम, तथागत रॉय, जयप्रकाश, सत्यदेव सिंह, मुरारी कुमार, अनवर, प्रमोद कुमार, रंजन कुमार जैन, जय सिंह कश्यप, विकास चौधरी, सुमन कुमार लाल, मनोहर सिंह, रंजीत कुमार, अनिल अग्रवाल, विमलेश दुबे, प्रवीण कुमार, प्रभात कुमार, मनीष अग्रवाल, मनोज गोयल, विशाल जैन, अब्दुल मन्नान, राजेश कुमार, अमित देव, नवनीत सिन्हा, बिन्नी सिंह, रमेश मिश्रा, अमरजीत सिंह, धीरज सिंह, करण जायसवाल, हलधर यादव सहित अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19 और सीनियर डिस्ट्रिक्ट के क्रिकेट खिलाड़ी और महिला क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- महिलाएं">https://lagatar.in/women-are-more-capable-than-men-at-home-we-treat-them-like-slaves-dont-do-this-bhagwat/">महिलाएं

पुरुषों से ज्यादा क्षमतावान, घर में हम उनके साथ गुलामों की तरह व्यवहार करते हैं….ऐसा ना करें : भागवत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही