Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमिटी विश्वविद्यालय का शिक्षक मिलन सह सम्मान समारोह, निदेशक बोले- विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल रहा

Hazaribagh : एमिटी विश्वविद्यालय की ओर से हजारीबाग के देवांगना चौक स्थित भंडारा पार्क के सभागार में शिक्षक मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें हजारीबाग के विभिन्न कोचिंग संस्थानों, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत कुमार पांडे ने कहा कि विश्वविद्यालय भारत के 22 राज्यों और नौ देशों में अपने विभिन्न केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को सुनहरा बना रहा है. विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा, बल्कि संस्कारों को भी प्रदान कर एक अच्छे नागरिक बनने के संस्कार प्रदान कर रहा है. विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रकार के कोर्स तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सुविधा भी दी जा रही है. इससे निर्धन प्रतिभावान विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग शिक्षा के लिए किया जा रहा है तथा विश्वविद्यालय आधुनिक संसाधनों से युक्त है, जिससे यहां के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं. गुरुकुल के निदेशक एवं हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय युवाओं के लिए रोजगार से युक्त शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों में जॉब के अवसर प्रदान कर रहा है, जो प्रशंसनीय है. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत कुमार पांडे, डिप्टी डायरेक्टर सुमित सिंह, मार्केटिंग मैनेजर मनीष दूबे, असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर आराधना कुमारी, संत कोलंबा कॉलेज के प्राचार्य विमल रेवेन, गुरुकुल कोचिंग संस्थान के निदेशक एवं हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन, बीएड कॉलेज के प्रोफेसर मनोज कुमार, हिंदी के विद्वान बलदेव पांडेय, झारखंड कोचिंग फेडरेशन के सचिव रितेश सिंह एवं प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी व उद्घोषक संजय तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : प्रयागराजः">https://lagatar.in/prayagraj-atiq-and-ashraf-were-buried-amid-tight-security/">प्रयागराजः

कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक और अशरफ सुपुर्द-ए-खाक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही