Search

 
 
 

सिंदरी हर्ल में अमोनिया गैस का रिसाव, प्लांट बंद करना पड़ा

 
Dhanbad : सिंदरी स्थित खाद कारखाना हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल) में यूरिया के उत्पादन ट्रायल के दौरान अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया. आनन-फानन में प्लांट बंद करना पड़ा. घटना 24 अक्टूबर तड़के करीब तीन बजे की है. गैस रिसाव से पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई. भनक मिलते ही हर्ल प्रबंधन ने प्लांट को बंद कर दिया. कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीप्तेन राय ने सोमवार को बताया कि उर्वरक संयंत्र में अमोनिया की लीकेज सामान्य घटना है. इससे घराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि प्लांट के हाई प्रेशर सेपरेटर में अमोनिया गैस प्रवाहित होते ही रिसाव हो गया. इसकी मात्रा काफी कम थी. एहतियात बरतते हुए प्लांट को बंद कर दिया गया है. इधर, धनबाद के डीसी संदीप सिंह ने हर्ल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली. कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार है. वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव विनय चौबे ने भी मामले पर संज्ञान लिया है. उन्होंने डीसी से पूरी घटना की जानकारी ली.

पास की बस्ती के लोगों को सांस लेने में दिक्कत

सिंदरी संवाददाता के अनुसार, रात में हवा की गति तेज थी, जिससे रिसाव के बाद अमोनिया गैस तेजी से फैली. इससे पास की डोमगढ़ बस्ती में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. पहले से बीमार लोगों को ज्यादा दिक्कत महसूस हुई. उन्हें  मास्क और चस्मा लगाना पड़ा. हालांकि अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-turns-66-administration-forgot-to-celebrate-foundation-day/">धनबाद

66 साल का हुआ, स्थापना दिवस मनाना भूल गया प्रशासन  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही