Search

 
 
 

लातेहार: मगध परियोजना के खान प्रबंधक बने आम्रपाली के पीओ

 
Latehar: बालूमाथ के मगध संघमित्रा क्षेत्र में संचालित मगध ओपन कास्ट परियोजना के खान प्रबंधक मो अकरम को आम्रपाली का परियोजना अधिकारी बनाया गया है. इस अवसर पर मगध परियोजना कार्यालय में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई. मगध संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक नृपेंद्रनाथ ने कहा कि जब वे मगध परियोजना के पीओ के रूप में कार्यरत थे तभी से मो अकरम प्रबंधक के रूप में यहां सेवारत थे. प्रबंधन ने मो अकरम की उनकी प्रतिभा के अनुरूप आम्रपाली जैसी परियोजना का पीओ की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा कि सीसीएल के मुख्यालय दरभंगा हाउस से जारी अधिसूचना के अनुसार आम्रपाली के लैंड एंड रेवेन्यू मैनेजर राकेश कुमार को मगध परियोजना का खान प्रबंधक की जिम्मेवारी दी गई है. इससे पूर्व मो अकरम को महाप्रबंधक एवं अन्य पदाधिकारियों ने बुके देकर एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया. विदाई समारोह में परियोजना पदाधिकारी सदाला सत्यनारायण, एसओ (सिविल) सुनील मनोहर भास्कर, पीई (ईएंडएम) एके सिन्हा, एसओ/पीई उत्खनन सतीश कुमार और मगध ओसीपी के अधिकारी उपस्थित थे. वर्तमान व्यवस्था के तहत खान प्रबंधक का प्रभार मगध ओसीपी के वरिष्ठ प्रबंधक (मिनरल) डीएस ओझा को मिला है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही