Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएयू में आजादी का अमृत महोत्सव, लोक नृत्य व योग स्पर्धाओं का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आजादी का अमृत महोत्सव पखवाड़ा के तहत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि, पशुचिकित्सा एवं वानिकी संकाय के विभिन्न महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्पर्धाओं की शुरुआत की गई. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अधीन रांची कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मुखर गीत, लोक नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं योग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम समन्यवयक एवं वार्डन डॉ नीरज कुमार ने बताया कि तीनों स्पर्धाओं में महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. कार्यक्रम तीन दिन तक चला. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/b61.jpg"

alt="" width="899" height="1599" />

योग स्पर्धा में जयंती कुमारी प्रथम व अनीपा लकड़ा द्वितीय

मुखर गीत बालिका वर्ग स्पर्धा में तीसरे सेमेस्टर की अनीपा प्रथम तथा मनीषा द्वितीय रहीं. इस स्पर्धा के बालक वर्ग में तीसरे सेमेस्टर के नवीन प्रथम रहे. लोक नृत्य स्पर्धा में तीसरे सेमेस्टर की अनीपा प्रथम तथा सौम्या द्वितीय तथा प्रज्ञा तृतीय रही. सामूहिक नृत्य स्पर्धा के बालिका वर्ग में अनिशा टुडू की टीम तथा बालक वर्ग में संतोष कुजूर की टीम प्रथम स्थान पर रही. योग स्पर्धा के बालिका वर्ग में तीसरे सेमेस्टर की जयंती कुमारी प्रथम तथा अनीपा लकड़ा द्वितीय तथा संयुक्त रूप से सान्या लाल एवं अकांक्षा पंकज तृतीय रहीं. वहीं बालक वर्ग में तीसरे सेमेस्टर के अभिषेक गौतम प्रथम, पवन प्रधान द्वितीय तथा आनंद शर्मा तृतीय स्थान पर रहे.

महाविद्यालयों में कुल 7 स्पर्धाओं का आयोजन

इन स्पर्धाओं की जज समिति में डॉ पूनम होरो, डॉ अरुण कुमार तिवारी एवं डॉ शशि किरण तिर्की शामिल थे. स्पर्धाओं का संचालन एनएसएस (आरएसी ईकाई) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आरपी मांझी ने किया. एनएसएस यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ बीके झा ने बताया कि अमृत महोत्सव पखवाड़ा के अधीन विवि अधीन संचालित महाविद्यालयों में कुल 7 स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है. विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता विद्यार्थियों के लिए मुख्यालय स्तर पर 12 अगस्त काे प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें- रूपा">https://lagatar.in/the-family-members-of-roopa-tirkey-and-lovely-choubey-shared-the-reason-behind-the-victory/">रूपा

तिर्की और लवली चौबे के घर वालों ने साझा की जीत के पीछे की वजह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही