Search

 
 
 

आजादी का अमृत महोत्सव : DSPMU के कुलपति ने शिक्षकों संग बैठक की

 
Ranchi: आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने इस विषय को बैठक का मुख्य एजेंडा बताया. उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक केंद्र सरकार के इस प्रेरक हर घर तिरंगा अभियान में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मी न सिर्फ पूरे उत्साह से शामिल हों, बल्कि विद्यार्थियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने का प्रयास करें. उन्होंने बताया कि केंद्र के संस्कृति मंत्रालय की इस योजना के अनुसार इन तीन दिनों की अवधि में पूरे देश में लगभग 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है. हमें अपने विश्वविद्यालय स्तर से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना योगदान सुनिश्चित करना है.

मानकों का ध्यान रखना आवश्यक - कुल सचिव

उन्होंने वर्तमान अकादमिक स्थिति, परीक्षा प्रणाली, नई शिक्षा नीति, नैक संबंधित अकादमिक गतिविधियां और विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना और सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित बातें भी कही. कुलसचिव डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमें केंद्र सरकार द्वारा दिये गए मानकों का भी ध्यान रखना आवश्यक होगा. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/rims-patient-accused-of-taking-money-shock-to-dr-anshul-of-ctvs-department/">रिम्स

: मरीज ने लगाया पैसे लेने का आरोप, सीटीवीएस विभाग के डॉ अंशुल को शोकॉज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही