Search

 
 
 

17 प्रखंडों के 100 गांवों में चलाया गया अमृत कलश यात्रा अभियान का हुआ समापन

 
Ranchi : पूर्व क्षेत्र संस्कृति केंद्र, कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झारखंड के 100 गांवों में अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह शुक्रवार को ऑड्रे हाउस में किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप धर्मेंद्र कुमार दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम समिति सदस्य ईजेडसीसी चंद्रदेव सिंह , विवेक कुमार सिंह प्रशाखा पदाधिकारी, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, शुभम शर्मा सहायक अनुभाग अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र संगठन, कलावती कुमारी व सुजीत कुमार उपस्थित हुए. सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इस समापन समारोह का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम समिति सदस्य चंद्रदेव सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ ,अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

हर प्रखंड के नौ गांव से मिट्टी संग्रहित 

अमृत कलश यात्रा अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से की गई थी. कार्यक्रम के अंतर्गत दो स्तर पर अमृत कलश यात्रा अभियान चलानी थी, जिसमें पहले स्तर गांव और दूसरा स्तर प्रखंड का था. गांव स्तर के कार्यक्रम में हर प्रखंड के नौ गांव से मिट्टी संग्रहित कर उसे प्रखंड स्तर पर एक बड़े कलश में समाहित करना था. प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में सभी 17 प्रखंडों में गांव से एकत्र की गयी मिट्टी को समाहित किया गया. इसे नेहरू युवा केंद्र संगठन को सौंपा गया, जिसका दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बन रहे अमृत वाटिका को विकसित करने में उपयोग किया जाएगा. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के उन वीर शहीदों को याद करना है, जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी है.

सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति

समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति हुई. कार्यक्रम का मंच संचालन अंजू बरवा ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्भय कुमार, मुकेश लोहरा, द्रौपदी देवी, शिवरतन ठाकुर, केवल महतो, सुनीता देवी ,सोनी कुमारी, उमेश महली का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें – ढाक">https://lagatar.in/hazaribagh-mata-ranis-door-opened-with-dhak-playing/">ढाक

वादन के साथ खुला माता रानी का पट समेत हजारीबाग की कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही